इन धाराओं में हुई है कार्रवाई
संजरपुर में मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की (बीएनएस) की जिन धाराओं में एफआईआर हुई है, उनमें 191 (2), 191 (3), 121 (1), 132, 352, 351 (3) और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 की धारा- 7 भी शामिल है। इससे पहले पुलिस दोनों पक्ष के छह लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
दो दिन हुआ था दोनों पक्ष में झगड़ा
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर में डीजे को लेकर झगड़ा होली वाले दिन हुआ था। उस दिन पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को डंडे फटकार कर खदेड़ दिया था। अगले दिन सुबह में दोनों पक्ष के जब फिर से सामने पड़े तो कहासुनी के बाद जमकर पथराव हुआ था। किशोर समेत दो लोग लहूलुहान हो गए थे। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को पीएसी का भी सहयोग लेना पड़ा था।