फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मारपीट के मामले में दो लोगों पर हुई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। जिसमें पीड़ित की ओर से दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी सौरभ कुमार पुत्र रामौतार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम वह अपने घर पर मौजूद था। उसी समय मोहित माहेश्वरी पुत्र रामौतार निवासी ग्राम मिहोना थाना उझानी अपने साथ दो अज्ञात व्यक्तियों को लेकर उनके घर पर आये और दरवाजे पर आवाज लगाई। उसने दरवाजा खोला तो उक्त लोग गाली-गलौज करने लगे और कहा कि तुम शराब बेचते हो अपने घर की तलाशी दो। इसी बात को लेकर हाथापाई करने लगे। घर का सारा सामान फेंक दिया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। पुलिस ने बुधवार को आरोपी मोहित समेत दो लोगों के खिलाफ इस घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें