फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या, शव रखकर जाम लगाने पर 278 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 24 Jun 2023 06:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

शुक्रवार शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने कचहरी-दातागंज तिराहा रोड पर जवाहरपुरी पुलिस चौकी के सामने सड़क पर किसान का शव रखकर जाम लगा दिया था। करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। इस मामले में पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
किसान रूम सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं की सदर तहसील में जहर खाकर जान देने वाले किसान रूम सिंह का शव रखकर जाम लगाने पर पुलिस ने 28 नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इसमें मृतक किसान के दोनों बेटों को भी नामजद किया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब चार बजे तमाम लोगों ने कचहरी-दातागंज तिराहा रोड पर जवाहरपुरी पुलिस चौकी के सामने सड़क पर किसान रूम सिंह का शव रखकर जाम लगा दिया था। करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे यातायात बाधित रहा। इस दौरान किसान के परिवार वाले नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना, लेखपाल कुलदीप भारद्वाज और एकता वार्ष्णेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। एफआईआर दर्ज होने के बाद लोग सड़क से हटे थे। 

ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बच्ची की रोने की आवाज से टूटी नींद, सड़क पर लाशें देखकर कांप उठी रूह, चश्मदीद बोला- पहली बार देखा...
विज्ञापन


जवाहरपुरी पुलिस चौकी इंचार्ज कमलेश सिंह के मुताबिक उस दौरान वह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। जब उन्हें जाम लगने की सूचना मिली तो वह तुरंत चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। आमगांव निवासी देवेंद्र सिंह, नगला शर्की निवासी प्रेमपाल सिंह और सराय पिपरिया निवासी मोरपाल प्रजापति के नेतृत्व में तमाम लोग जाम लगा रहे थे।

Trending Videos

रात नौ बजे खुल सका था जाम 

चौकी इंचार्ज के मुताबिक उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंचे गई। जाम खुलवाने की कोशिश में धक्कामुक्की भी की गई। रात करीब नौ बजे जाम खुला। तब कहीं लोगों को राहत मिली। चौकी इंचार्ज ने 28 नामजद व 250 अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इन लोगों को किया गया है नामजद

जाम लगाने के मामले में देवेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, मोरपाल प्रजापति, ओमकार सिंह, रजनीश, गोविंद सिंह, केंद्रभान, अनिल, मुनेंद्र, अमन, तेजपाल, रामूमर्ति, नरेंद्र सिंह, रक्षपाल सिंह, कुलदीप राठौर, संदीप राठौर व पुष्पेंद्र राठौर पुत्रगण स्व. रूम सिंह, गोपाल, सिद्धार्थ, मनोज, आकाश, जितेंद्र, कालू, मुकेश, आमेंद्र, महेंद्र पाल, राजेंद्र कुर्मी और आकाश समेत 200 से 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें