फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चाकू से हमला करने वाली युवती पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में मंगलवार की दोपहर एक वृद्ध महिला पर चाकू से एक युवती ने हमला कर दिया था। पुलिस ने गांव की युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। गांव की मुन्नी देवी पत्नी रामेश्वर पुरी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की दोपहर वह अपने घर पर सो रही थी, तभी गांव की एक युवती उनके घर पर आयी और उनसे कहने लगी कि तुमने अपना नाती आकाश को घर से क्यों भगा दिया है। उनके नाती और उक्त युवती के बीच संबंध हो गए थे। इसी वजह से नाती को उसकी मां के पास भेज दिया। इसी बात को लेकर युवती ने रंजिश मानकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित मुन्नीदेवी का मेडिकल कराया गया है। साथ ही आरोपी युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें