फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे और उसके भाइयों समेत आठ के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली इलाके में जहर खाकर जान देने वाली किशोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार शाम शोहदे और उसके भाइयों समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। अभी इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सभी आरोपी घर पर ताला डालकर भाग गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी थी। उसके परिवारवालों का आरोप था कि उनके पड़ोस का गुड्डू कई दिन से किशोरी को परेशान कर रहा था। लगातार उसके मोबाइल पर कॉल कर रहा था। इससे किशोरी परेशान हो चुकी थी। बृहस्पतिवार दोपहर किशोरी ने इसके बारे में अपने भाई को बताया था। उसी दौरान आरोपी ने अपने परिवारवालों के साथ उसके घर पर हमला बोल दिया। उनके साथ गालीगलौज की। इसी समय किशोरी ने घर में रखी सल्फास खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवारवाले उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिवारवालों ने इस संबंध में तहरीर भी दी थी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
शुक्रवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं शाम के समय पुलिस ने गुड्डू, उसके भाई जुगेंद्र, धीरेंद्र, पिता नेकराम, चाचा अमर सिंह, अशोक, विवेक और विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने शाम के समय आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया। बताते हैं कि सभी आरोपी अपने घर पर ताला डालकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

सुबह प्रभारी बोले-परिवार ने नहीं दी तहरीर
शुक्रवार सुबह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने पर बिसौली के प्रभारी कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया था कि इस संबंध में किशोरी के परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। उन्हें सूचना अस्पताल के मैमो के आधार पर मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
किशोरी का अपना नहीं था मोबाइल
किशोरी के भाई ने बताया कि आरोपी जिस मोबाइल पर कॉल कर रहा था। वह उसके छोटे भाई का था। ये मोबाइल घर में उसकी मां और उसकी बहन भी प्रयोग कर लेती थी। इस जानकारी के बावजूद आरोपी इस मोबाइल पर कॉल करता था।
किशोरी की मौत के मामले में परिवार वालों ने शुक्रवार शाम तहरीर दी। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को तलाश कराया जा रहा है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कई अहम बातें पता चलेंगीं। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें