फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा में कहासुनी पर भिड़े छात्र, परिचित युवकों के पहुंचने पर हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान दो छात्रों के बीच कॉपी दिखाने को लेकर कहासुनी के बाद बाहरी युवकों के पहुंचने पर हंगामा हो गया। बाहरी युवक ने अपने परिचित की तरफदारी में दूसरे छात्र से हाथापाई कर दी। विवाद बढ़ता देख प्रधानाचार्य ने पुलिस बुला ली। पुलिस के हस्तक्षेप से हालांकि विवाद तो शांत हो गया, लेकिन कॉलेज में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

कॉलेज में दो छात्रों के बीच विवाद का मामला मंगलवार का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गठौना और संजरपुर के छात्र भी इसी कॉलेज में पढ़ते हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान एक छात्र ने दूसरे से कापी दिखाने को दवाब बनाया। कापी दिखाने से इंकार पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद एक छात्र ने फोन करके अपने परिचित दो-तीन युवकों को कॉलेज बुला लिया। युवकों ने कापी नहीं दिखाने वाले छात्र से कॉलेज गेट पर हाथापाई कर दी। वह छूट कर अंदर भागा तो प्रधानाचार्य रामसिंह समेत शिक्षकों ने छात्र समेत युवकों को अपने कक्ष में बैठाकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस और महिला भाजपा नेता रानी सिंह पुंडीर ने कॉलेज में दोनों पक्ष के छात्रों से बात की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने युवकों समेत दोनों छात्रों को जमकर हड़काया। बाद में उन्हें इस हिदायत के साथ छोड़ा गया कि भविष्य में कहासुनी की तो कार्रवाई कर दी जाएगी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हालांकि विवाद शांत हो गया, लेकिन प्रबंधक रतन जिंदल ने पूरे मामले का गंभीरता से लिया है। उन्होंने विवाद के कारणों को लेकर प्रधानाचार्य से रिपोर्ट मांगी है। उनका कहना है कि इस तरह के किसी भी मामले को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
मामूली चूक से बढ़ गया था विवाद
उझानी। प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान जिस छात्र ने अपने परिचित सहपाठी से कापी दिखाने को कहा, उस समय कक्ष निरीक्षक प्रयोगाशाला में थे। उन्हें जब इसकी भनक लगी तो कहासुनी बढ़ चुकी थी। बाहरी युवकों को किसी ने समझाने का प्रयास भी नहीं किया। अगर समय रहते बाहरी युवकों और उन्हें बुलाने वाले छात्र को समझा लिया जाता तो पुलिस को भी हस्तक्षेप नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन

बात कोई खास नहीं थी। एक छात्र ने कॉपी दिखाने को जरूर कहा था, लेकिन दूसरे ने कॉपी नहीं दिखाई थी। बाहरी युवकों समेत छात्र ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, सो किसी के भी खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

- रामसिंह, प्रधानाचार्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें