फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खनन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बबई भटपुरा में शनिवार देर रात खनन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले उसके बाद फायरिंग हो गई। इसके बाद अफरा-तफरी कसा माहौल हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति के ट्रैक्टर खनन की मिट्टी की ढुलाई में लगे हैं। दूसरे पक्ष ने शिकायत की तो खनन बंद हो गया। शनिवार को दूसरे पक्ष के लोग अवैध खनन करने को ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी लेकर खेत में गए। इसी बात को लेकर दूसरा पक्ष मौके पर पहुंच गया और गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे। दोनों ओर से फायरिंग हो गई। मौजूद लोग ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग निकले। सूचना पुलिस को दी गई लेकिन देर रात तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि राम बरात में पुलिस की ड्यूटी बदायूं में हैं। वह खुद वहीं ड्यूटी पर है। पहुंचकर मामले को देखेंगे। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें