फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जमीन के बंटवारे में मारपीट, पांच लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। रियोनइया गांव में पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। एक पक्ष से दंपती समेत उनकी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला की ओर से पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना दो दिसंबर की दोपहर की है। घायल सुमन के मुताबिक उनके पति जितेंद्र और परिवार के ही विकास के बीच बंटवारे को लेकर विवाद था। जब बंटवारे के लिए दोनों पक्ष राजी हुए तो विकास ने अपने रिश्तेदारों को भी बुला लिया। बंटवारे के दौरान ही विकास, उसकी पत्नी रिंकी, रिश्तेदार दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बौरा निवासी अनुज, शरद और चरन सिंह ने सुमन को पीट दिया। आरोपियों में से एक ने सुमन पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। बचाने को आगे आए जितेंद्र और बेटी सिमरन को भी पीट दिया गया। सुमन की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार शाम विकास, रिंकी, अनुज, शरद और चरन सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है। पैमाइश के लिए राजस्व विभाग को भी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें