मालवीय आवास पहुंच भाकियू के गुटों की पंचायत ने डीएम से की समस्या निस्तारण की मांग
साथ ही कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद में 10 से 12 जनवरी तक होने वाली महापंचायत में प्रतिभाग करने की अपील की गई। इसमें भाकियू के गुट अंबावता व भानु की पंचायतें मांग लेकर पहुंची। इस मौके पर प्रदेश महासचिव नईम चौधरी, मंडल महासचिव सोहनपाल, जिलाध्यक्ष जमुना सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पटेल, घनश्याम, जमुना सिंह, शंकरलाल, राजेंद्र सिंह, हरेंद्र, भूपाल, रामकुमार, खिलौना, वीरेश शर्मा, माया देवी, पूरन देवी, पुष्पा देवी, फूलन आदि मौजूद रहे।
किसान एसोसिएशन की डीएपी खाद दिलाने की मांग
बदायूं। किसान एसोसिएशन की मालवीय आवास पर हुई पंचायत में किसानों को डीएपी खाद दिलाने और बिसौली और शाहबाद चीनी मिल से बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की गई। इसमें जिलाध्यक्ष नरेशपाल सिंह राठौर, दुर्ग पालसिंह, शिव सिंह, कौशल शर्मा, संजय पटेल, पोतीराम, राजाराम, सबीना बेगम इसरत चौधरी आदि मौजूद रहे।