सैदपुर। नगर के डूब कटा तालाब में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों के परिवारों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक किशोरी घायल हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों का शांति भंग में चालान किया है।
शुक्रवार को हबीब कुरैशी और असरार कुरैशी के परिवारों में हुए विवाद में जमकर लात घूंसे और डंडे चले। झगड़े की सूचना मिलने पर थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने असरार कुरैशी के दोनों पुत्रों मोनिस कुरेशी एवं अनस कुरैशी और हबीब कुरैशी के पुत्र आलम कुरैशी को हिरासत में ले लिया। तीनों का बाद में धारा 151 में चालान कर दिया गया। संवाद