फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं समेत आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। ट्रैक्टर का पहिया गोबर के ढेर पर चढ़ जाने को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्ष के लोगों में जमकर लाठी- डंडे चले। महिलाओं ने पथराव भी किया। महिलाओं समेत दोनों पक्ष के आठ लोग लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

हरहरपुर गांव के एक व्यक्ति के ट्रैक्टर का पहिया गोबर के ढेर पर चढ़ गया। इससे गोबर बिखर गया था। इसी बात पर हरीओम और मुनीश के बीच कहासुनी हो गई। शाम करीब पांच बजे दोनों पक्ष लाठी- डंडे लेकर एक- दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट के दौरान महिलाओं ने छतों से पथराव दिया। मारपीट और पथराव में हरीओम (36) पुत्र रामपाल, उनकी पत्नी गुड्डो देवी (35) बेटा अंकित (17), भाई महेंद्र पाल (30) घायल हो गए। दूसरे पक्ष की ओर से मुनीश (30) पुत्र रामऔतार, नन्ही (31) पत्नी रामपाल, चंद्रकली (65) पत्नी रामपाल और 70 वर्षीय बुजुर्ग रामऔतार लहूलुहान हो गए। पड़ोसियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्ष के लोगों को समझाया, तब कहीं जाकर मारपीट रुक पाई। बाद में दोनों पक्ष के लोग कोतवाली आए और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने महिलाओं समेत दोनों पक्ष के घायलों का मेडिकल कराया है। दोनों पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।


मेला में कहासुनी पर युवक को चाकू मारा
- उझानी रामलीला मेला में श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी प्रवेश (30) पुत्र विक्रम की एक युवक से कहासुनी हो गई। आरोपी ने अपने दोस्तों को बुला लिया। तीन युवकों ने प्रवेश की पिटाई कर दी। घायल प्रवेश ने बताया कि उसके हाथ में चाकू मार दिया गया। बाद में आरोपी युवक मेला से भाग गए। पुलिस ने प्रवेश का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें