बिल्सी। बीडीवी इंटर कॉलेज के दो छात्रों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। एक छात्र को सिर में धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। पीड़ित छात्र ने सूचना थाना पुलिस को दी है।
गांव वैन निवासी अमरदीप पुत्र ओमवीर माथुर नगर के बीडीवी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ता है। बृहस्पतिवार की शाम वह एनए कॉलेज की फील्ड की ओर से आ रहा था। वहां उसकी कक्षा का एक छात्र मिला। वह उससे गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उसने किसी धारदार चीज से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अमरदीप ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है। संवाद