बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव फतेह नगला में बृहस्पतिवार को खेत पर मक्का की रखवाली करने की बात कहकर घर से निकला वृद्ध किसान लापता हो गया। परिवार के लोगों ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
शुक्रवार को फतेह नगला निवासी कुंवरपाल ने थाना पुलिस को सूचना कि उसका भाई बृजपाल (55) पुत्र सीताराम नौ मई की दोपहर 12 बजे घर से मक्का के खेत पर जाने की बात कहकर गया था। जब शाम तक नहीं लौटे तो सभी आसपास के रिश्तेदारों में पता लगाने का प्रयास किया गया। पता न चलने पर उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश किए जाने की मांग पुलिस से की है। संवाद