फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर के पुलिस ने लिए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर और फार्मासिस्ट से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार को अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर के बयान लिए, साथ ही कुछ अन्य कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

दो दिन पहले जिला अस्पताल में एक युवक ने कुछ लोगों के साथ मिलकर डॉक्टर पर हमला बोल दिया था। एक फार्मासिस्ट के साथ मारपीट भी की थी। युवक अपनी बहन के साथ उसे इंजेक्शन लगवाने आया था जहां उसकी बहन स्ट्रेचर पर खून पड़ा देख बिफर गई थी। इसके बाद वहां हंगामा हो गया था। युवक खुद को भाजपा सांसद का पीआरओ बता रहा था। इस संबंध में पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है, उसकी तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने अस्पताल जाकर डॉ. नितिन कुमार सिंह और कुछ अन्य कर्मचारियों से जानकारी जुटाई। डॉ. नितिन ने बताया कि अगर इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो डॉक्टर संघ मीटिंग करेगा और उसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें