फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवान में शाम की नमाज को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। सहसवान कस्बे के पठान टोला मोहल्ले में शाम की नमाज को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिससे मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को मौके पर दबोच लिया। बाद में उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। फिलहाल उन्हें निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार शाम नगर के पठान टोला मोहल्ले की कुरैसियान मस्जिद में एक व्यक्ति ने आकर अजान कर दी। इसका मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि मौलवी की अनुपस्थिति में अजान करना गलत है। इसी बात पर दोनों पक्षों में गाली गलौज और जमकर मारपीट हो गई। इसकी सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घेराबंदी करते हुए चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि सात लोग भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों में एक पक्ष के मोहम्मद युसुफ पुत्र हबीब, एजाज कुरैशी पुत्र अब्दुल मजीद और दूसरे पक्ष के अकबर उर्फ बादशाह पुत्र मोहम्मद इस्माइल, सोहेल पुत्र असगर हुसैन हैं। जबकि भागने वालों में मोहम्मद युसुफ पक्ष के आरिफ पुत्र हबीब, हबीब पुत्र मजीद, आरिफ पुत्र एजाज कुरैशी और अकबर पक्ष के निराले मियां पुत्र मुस्ताक हुसैन, आरिफ पुत्र असगर आदि शामिल हैं पुलिस ने पकड़े गए मोहम्मद युसुफ, एजाज कुरैशी, अकबर उर्फ बादशाह, सोहेल का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस फरार चल रहे आरोपियों को तलाश कर रही है। एहतियातन मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। उनके बीच अजान को लेकर मारपीट हो गई थी। पकड़े गए लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। जबकि भागे हुए आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी पकड़कर चालान किया जाएगा। - हरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें