फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पानी के लिए ओवरहेड टैंक पर चढ़े सभासद, पांच दिन से नहीं हुई आपूर्ति, 50 हजार लोग परेशान

Mon, 12 Jan 2026 12:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में पिछले पांच दिन से पानी का आपूर्ति बंद होने से 50 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि नगर पालिका ने टैंक की सफाई के नाम पर आपूर्ति बंद कर दी, लेकिन जलापूर्ति की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। 
विज्ञापन
ओवरहेड टैंक पर चढ़े सभासद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के आंबेडकर छात्रावास के पीछे स्थित नगर पालिका के ओवरहेड टैंक की सफाई के नाम पर पिछले पांच दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई है। इससे जुड़े पांच वार्डों के करीब 50 हजार लोग पीने के पानी के लिए परेशानी झेल रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। इससे नाराज वार्ड सदस्य सोमवार सुबह ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


नगर पालिका प्रशासन ने तीन दिन में सफाई कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी न तो सफाई पूरी हुई और न ही पानी की आपूर्ति बहाल की गई। इससे लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। वार्ड नंबर 15 के सभासद मुकेश कुमार साहू, वार्ड नंबर 18 के सभासद मोहित सक्सेना और वार्ड नंबर 27 की सभासद नाजरीन के पति रफी उद्दीन शेख सुबह ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

Trending Videos
विज्ञापन

नगर पालिका ने नहीं की वैकल्पिक व्यवस्था 
वार्ड सदस्यों का कहना था कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए पानी की सप्लाई बंद कर देना पूरी तरह से गलत है। न टैंकर भेजे गए और न ही किसी तरह की अस्थायी जलापूर्ति की गई। लोग मजबूर होकर दूर-दराज से पानी ढो रहे हैं या फिर खरीदकर पीने को विवश हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। 

स्थानीय निवासियों ने बताया कि छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कई घरों में खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी पानी की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को सुबह से लेकर शाम तक पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें