फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वीर सहाय नगला में गंगा में समाए खेत... आबादी के करीब धारा

विज्ञापन
दातागंज-शाहजहांपुर रोड पर मानपुर पुलिया के ऊपर से निकलता पानी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान तहसील क्षेत्र के वीर सहाय नगला गांव में गंगा का कटान लगातार तेज होता जा रहा है। कभी गांव से दूर बहने वाली गंगा नदी अब आबादी के बेहद करीब पहुंच गई है। नदी की तेज धारा खेतों की जमीन को लगातार काटकर अपने साथ बहा ले जा रही है। कटान अब गांव के पास पहुंचने से एक पक्का मकान भी गंगा में समाने के कगार पर है। इससे मकान में रहने वाले परिवार समेत ग्रामीणों में दहशत है। कटान से परेशान ग्रामीणों ने बाढ़ खंड कार्यालय पहुंचकर धरना दिया और तत्काल बचाव कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन

वीर सहाय नगला के कुंवरपाल, चरन सिंह, वीरपाल, नत्थू सिंह, राजवीर और भरत सिंह ने बताया कि गंगा के जलस्तर और धारा में बदलाव के बाद गांव की ओर कटान तेजी से बढ़ा है। पिछले कुछ समय में नदी खेतों की काफी जमीन काट चुकी है। अब कटान आबादी के नजदीक पहुंच गया है। गांव के पास एक पक्का मकान भी इसकी जद में आ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर कटान इसी रफ्तार से जारी रहा तो मकानों को बचाना मुश्किल हो जाएगा। परिवार को अपना घर खाली करना पड़ सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कटान शुरू होने के बाद भी बाढ़ खंड विभाग ने समय रहते प्रभावी बचाव कार्य नहीं कराया। ग्रामीणों का कहना है कि नदी लगातार जमीन काट रही है, लेकिन विभाग की ओर से मौके पर पर्याप्त काम नहीं कराया गया।
विज्ञापन

कटान बढ़ने के बाद अब आबादी और मकानों पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने बाढ़ खंड कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। उनका कहना है कि यदि समय रहते कटान रोकने के लिए मजबूत इंतजाम नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में गांव को बड़ा नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर टीम भेजकर कटान की स्थिति का जायजा लेने और तत्काल बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है।

दातागंज-शाहजहांपुर रोड पर मानपुर पुलिया के ऊपर से निकलता पानी। संवाद

दातागंज-शाहजहांपुर रोड पर मानपुर पुलिया के ऊपर से निकलता पानी। संवाद

दातागंज-शाहजहांपुर रोड पर मानपुर पुलिया के ऊपर से निकलता पानी। संवाद

दातागंज-शाहजहांपुर रोड पर मानपुर पुलिया के ऊपर से निकलता पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें