फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अब मुड़िया सतासी में फैला बुखार, सात मरीज डेंगू संक्रमित निकले

विज्ञापन
घर पर इलाज कराते कल्लू सिंह। संवाद
विज्ञापन
बदायूं/बगरैन। गांव मुड़िया सतासी में भी बुखार फैलने लगा है। निजी लैब में टेस्ट कराने पर सात लोगों में डेंगू पॉजिटिव आया है। प्राइवेट लैब की जांच में डेंगू पॉजिटिव आने के बाद लोग झोलाछाप, प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने काे मजबूर हैं, बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग बेखबर है।
विज्ञापन

मुड़िया सतासी गांव में 50 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। बीमारी में हालत बिगड़ने पर लोग प्राइवेट अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। वहीं, कुछ मरीज गांव में ही झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हो रहे हैं। कई लोगों ने प्राइवेट लैब में जांच कराई है, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में जांच और उपचार की व्यवस्था तक नहीं की गई है।
कल्लू सिंह, संजीव शर्मा का कहना है कि सरकारी स्वास्थ्य टीम के नहीं पहुंचने के कारण लोग मजबूरी में निजी अस्पतालों और झोलाछापों से इलाज करा रहे हैं। इससे एक ओर मरीजों पर इलाज का खर्च बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर बीमारी की वास्तविक स्थिति भी सामने नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन


फॉगिंग से लेकर एंटी लार्वा तक का नहीं कराया छिड़काव
मुड़िया सतासी गांव में बुखार के मरीजों के सामने आने के बावजूद मलेरिया विभाग की ओर से अब तक फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं कराया गया है। इसकी वजह से बीमारी गांव में लगातार बढ़ रही है। वहीं मलेरिया विभाग की ओर से फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव केवल कागजों पर किया जा रहा है।

इन लोगों की रिपोर्ट आई डेंगू पॉजिटिव
प्राइवेट लैब की जांच में कल्लू सिंह, मिथलेश, अवधेश, संजीव शर्मा, अंकुर समेत करीब 20 लोग डेंगू पॉजिटिव हैं। इसमें कुछ लोग गांव में तो कुछ बिसौली, बदायूं अन्य जगहों पर इलाज कराने चले गए हैं। तबीयत ज्यादा खराब होने पर कुछ लोग बरेली के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। हिमांशु ने बताया कि वह, उनकी मां संगीता देवी और दादी विद्या देवी डेंगू पॉजिटिव हैं। हम तीनों का इलाज निजी चिकित्सक से चल रहा है।

अभी एमओआईसी की ओर से मुड़िया सतासी गांव के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगर यहां पर लोग बुखार से पीड़ित हैं तो कैंप लगाकर उनका इलाज कराया जाएगा। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ



कैली गांव पहुंचे अधिकारी, गांव में मिली गंदगी
बदायूं। सलारपुर ब्लॉक के कैली गांव में बुखार के मरीज मिलने और गांव में गंदगी की शिकायतों के बीच बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया।



जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मोहम्मद तहसीन और एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. कौशल गुप्ता ने गांव पहुंचकर बीमारी की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गांव में बुखार से पीड़ित मरीज भी मिले। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बीमारी और बुखार के मरीजों के संबंध में जानकारी ली। गांव में साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कई लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव में गंदगी और जलभराव जैसी स्थिति के कारण बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। संवाद

घर पर इलाज कराते कल्लू सिंह। संवाद

घर पर इलाज कराते कल्लू सिंह। संवाद

घर पर इलाज कराते कल्लू सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें