फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूसुफनगर में बुखार का प्रकोप, छात्र की मौत

विज्ञापन
पवन सोलंकी (फाइल फोटो)। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कुंवरगांव। सालारपुर ब्लॉक के गांवों में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को बुखार पीड़ित 12वी के छात्र पवन सोलंकी की मौत हो गई। गांव में बड़ी संख्या में बुखार पीड़ित हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां नहीं पहुंच रही है। पिछले दिनों सालारपुर ब्लॉक के गांव सादुल्लापुर और उझौली में भी दो बच्चों की बुखार, डायरिया से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सालारपुर ब्लॉक के गांव यूसुफनगर के रामभान सोलंकी का 16 वर्षीय बेटा पवन सोलंकी कुंवरगांव के सेठ छदम्मीलाल इंटर कॉलेज में 12 वीं का छात्र था। बृहस्पतिवार को पवन को तेज बुखार आया। इस पर परिवार के लोगों ने निजी डॉक्टर से इलाज कराया। फायदा न होने पर परिवार के लोगों ने शुक्रवार को पवन को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां इलाज के दौरान शनिवार दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यूसुफनगर में कई महीने से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा। ऐसे में यहां गंदगी का अंबार है और बीमारियां पैर पसार रही हैं।
गांव में सुशील (28), रामनिवास (45), रवि (23), रूपेश (31), जसवीर (52), चंद्रपाल (58), ओमवीर शर्मा (42), अतेंद्र सिंह (44), वीरभान सिंह (21), सोनू (24), अनिल (41) काफी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। अब तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। ऐसे में बीमार लोगों को निजी डॉक्टरों और झोलाछाप के यहां इलाज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
बुखार के 345 और मलेरिया के चार रोगी मिले
स्वास्थ्य विभाग ने पांच ब्लॉक के 13 गांवों में लगवाए स्वास्थ्य शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले के गांवों में बुखार और मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पांच ब्लॉकों के 13 गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगवाए। इस दौरान यहां बुखार के 345 और मलेरिया के चार रोगी मिले। बुखार और मलेरिया का प्रकोप इस बार भी सालारपुर ब्लॉक के गांवों में ज्यादा है।
शनिवार को अंबियापुर, सालारपुर, समरेर, जगत, दातागंज और उझानी के गांवों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। सालारपुर ब्लॉक के गांव चंदौरा और रैपुरा में बड़ी संख्या में बुखार के रोगियों के अलावा दोनों गांवों में मलेरिया के भी दो-दो रोगी मिले हैं। अंबियापुर के गंगोसी में 50 और रायपुर में बुखार के 32 रोगी मिले हैं। जगत के रायपुर और रजागंज में 34-34 और उनौला में बुखार के 35 रोगी मिले हैं।
समरेर के सिमरिया, बमियाना, दातांज के डहरपुर, उझानी के ननाखेड़ा में भी बुखार के रोगी मिले हैं। शनिवार को स्वास्थ्य शिविरों में कुल 646 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान 410 लोगों की मलेरिया विभाग ने मलेरिया की जांच की।
-
यूसुफ नगर में बुखार से मौत का मामला जानकारी में नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जहां से भी बुखार या संक्रामक बीमारियों की सूचना मिल रही है वहां टीमों को भेजा जा रहा है। यूसुफनगर में छात्र की मौत किस कारण से हुई इसकी जांच कराई जाएगी। गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें