फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पांच और लोगों की मौत...क्या कर रहा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जगत और समरेर ब्लॉक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की सारी भागदौड़ बेकार साबित हो रही है। बुखार से मौतों का सिलसिला यहां लगातार जारी है। मंगलवार को एक मासूम समेत पांच लोगों की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम असमय रफतपुर निवासी ब्रजमोहन के एक वर्षीय बेटे दयाराम को करीब पंद्रह दिन से बुखार आ रहा था। एक सप्ताह पहले वह बेटे को लेकर जिला अस्पताल आए थे। इस पर दयाराम को अस्पताल के एआरसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया था। तभी से उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान दयाराम की मौत हो गई।
मूसाझाग। जगत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पड़ौलिया निवासी रामदुलारी (55) पत्नी नेकसहाय को करीब पांच दिन पहले बुखार आया था। पहले उन्होंने एक स्थानीय चिकित्सक से दवा ले ली। बाद में शहर से दवा चल रही थी। मंगलवार को ज्यादा हालत बिगड़ गई तो परिवार वाले उन्हें बदायूं ले जा रहे थे। जहां रास्ते में मौत हो गई। इधर, गांव के पिन्टू (6) पुत्र राजवीर को तीन दिन पहले बुखार आया था। उसका शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गांव के जगवीर के चार वर्षीय बेटे सुमित को चार दिन पहले बुखार आया था। परिवार वालों ने स्थानीय डॉक्टर से दवा दिला दी थी। उसके बाद जगवीर अपने परिवार के साथ पंजाब चले गए। मंगलवार को उनके बेटे सुमित ने पंजाब में दम तोड़ दिया। समरेर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कालाकूड़ा निवासी अब्बास अली (4) पुत्र इसराक को करीब एक सप्ताह पहले बुखार आया था। इस पर परिवार वाले उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। तभी से उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें