फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात फेरी निकालकर संकीर्तन किया

Fri, 10 Feb 2017 12:17 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माघ माह में निकलने वाली प्रभात फेरियों में गुरुवार को भी श्रद्धालुओं ने नगर में भ्रमण कर संकीर्तन किया। राधे-राधे, सीताराम के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। माघ पूर्णिमा पर प्रभातफेरी का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बुध बाजार और होली चौक के लोग हर वर्ष माघ माह में प्रभातफेरी निकालकर संकीर्तन करते हैं। इस बार भी दोनों जगह की प्रभातफेरियों में तड़के से ही तमाम लोगों ने शामिल होकर भजन कीर्तन किया। नगर भ्रमण के दौरान संगीतमय संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। बांके बिहारी नंदलाल मेरो है, करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है, राम राम जपियो रे... आदि भजनों को सुनकर नगरवासी भक्तिरस से सरोबार हो गए। जायंट्स ग्रुप की ओर जगह जगह श्रद्धालुओं को चाय-बिस्कुट का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें