फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला थाने पहुंचीं छात्राएं, जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली समझी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस दोस्त कार्यक्रम के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना और थाने में महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर होने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल की। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों से विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सवाल भी किए।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी महिला या छात्रा की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस किस तरह उसकी जानकारी दर्ज करती है। साथ ही उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाती है। उन्होंने छात्राओं को यह भी बताया कि किसी परेशानी की स्थिति में घबराने के बजाय पुलिस से संपर्क कर अपनी समस्या बतानी चाहिए।
थाना प्रभारी ने छात्राओं को महिला थाने में आने वाली शिकायतों और पुलिस की जिम्मेदारियों के बारे में भी समझाया। छात्राओं ने थाने में होने वाले कामकाज को देखा और पुलिसकर्मियों से उनके कार्यों से जुड़े प्रश्न पूछे। पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद की जरूरत के बारे में भी बताया गया। प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने भी उनको पुलिस के संबंध जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें