फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्कूल में नहीं मिलीं छात्राएं, जांच अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। समरेर के जय नारायण सर्वाेदय आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को जांच करने के लिए गई टीम को विद्यालय में खाने से बीमार हुई कोई भी छात्रा उपस्थित नहीं मिली। इसकी वजह से छात्राओं को क्या दिक्कत हुई थी, इसकी जानकारी टीम को नहीं हो सकी। हालांकि प्रशासनिक स्तर से विद्यालय की जांच की गई। रिपोर्ट मंगलवार को उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

समरेर के जय नारायण सर्वाेदय आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार रात को भोजन करने के बाद सात छात्राओं की हालत बिगड़ गई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और पेट में दर्द की समस्या हुई। इसको लेकर सातों छात्राओं को सीएचसी समरेर में भर्ती कराया गया।
सोमवार की शाम मामले की जांच करने के लिए एसडीएम दातागंज विनोद कुुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजवीर गंगवार और जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा स्कूल पहुंचीं। टीम को बीमार हुई छात्राओं में कोई नहीं मिला। इसकी वजह से उन छात्राओं के बयान दर्ज नहीं हो सके। हालांकि एसडीएम दातागंज विनोद कुमार ने विद्यालय में अन्य सुविधाओं की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें