फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैप कार्रवाई के विरोध में आज साथी लेखपाल करेंगे कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
नायब तहसीलदार बदन सिंह को ज्ञापन देते लेखपाल। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। अयोध्या के तहसील सोहावल में कार्यरत लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की ओर से की गई ट्रैप कार्रवाई को गलत एवं अनुचित बताते हुए प्रदेशभर के लेखपालों ने विरोध जताने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को बिल्सी शाखा के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और मंत्री विजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से लेखपालों ने बताया कि उक्त प्रकरण के विरोध में 22 अगस्त को प्रदेश के समस्त राजस्व लेखपाल संपूर्ण कार्य का बहिष्कार करेंगे। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
लेखपालों ने कहा कि सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल के मामले में की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मंत्री विजेंद्र पाल सिंह ने लेखपालों को अवगत कराया कि शनिवार को सभी लेखपाल सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक धरने पर रहकर कार्य बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर लेखपाल राजेंद्र कुमार, सूरज भारती, विनय कुमार, हरिओम सिंह, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें