फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आरोपी के परिवार से तंग आकर जगन्नाथ ने बसाया था नया गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिवार से तंग आकर गांव सैजनी निवासी जगन्नाथ ने गांव से चार किलोमीटर की दूरी पर नया गांव बसा लिया था। आज उस गांव को मुड़िया खेड़ा के नाम से जाना जाता है। सूत्र बताते हैं कि इस गांव में अवैध असलहे बनाने का काम भी चर्चा में रहता है।
विज्ञापन


आराेपी के परिवार से जगन्नाथ कश्यप का 10 साल पहले विवाद हुआ था। इसके बाद वह गांव सैजनी को छोड़कर चला गया। उसने करीब चार किलोमीटर दूर जाकर एक झोंपड़ी डाल ली। अब वहां गांव बस गया है, जिसका नाम मुड़िया खेड़ा है। इस गांव में जिले के ही नहीं, बल्कि शाहजहांपुर जिले के भी लोग आकर बस गए हैं।
गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गांव के आसपास ही एचपीसीएल प्लांट के अलावा सोलर प्लांट, पीएसी बटालियन भी बन गई है। यहां ग्राम समाज की हजारों बीघा जमीन है। अधिकांश जमीन पर लोगों ने कब्जा कर फसल उगाने का काम शुरू कर दिया है। इस ओर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। यहीं से आपराधिक गतिविधियां संचालित हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें