फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वा गांव के प्रधान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सर्वा में सोमवार सुबह ग्राम प्रधान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जो उनके हाथ में जा लगी। पुलिस ने ग्राम प्रधान को जिला अस्पताल भेजा था, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

ग्राम सर्वा निवासी अखिलेश (35) पुत्र ओमकार मौजूदा प्रधान हैं। परिवार वालों के मुताबिक, अखिलेश सोमवार सुबह अपने ट्यूबवेल पर गए थे। वह राधा स्वामी सत्संग भवन के नजदीक पहुंचे थे कि उसी दौरान पेड़ की आड़ में छिपे अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जो उनके कोहनी से ऊपर जा लगी। फायर झोंकने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। अखिलेश ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिससे बिसौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस प्रधान को स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहीं उनके परिवार वाले पहुंच गए। वह प्रधान को जिला अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है।
अभी प्रधान परिवार की ओर से कोई तहरीर देने की बात सामने नहीं आई है और न ही किसी का नाम बताया गया है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें