फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड लाइन में कई जगह फाल्ट, टिकटगंज में बछड़ा मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बारिश के बीच शहर में कई स्थानों पर अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट हो गया। इसके कारण लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर अंडरग्राउंड लाइन की मरम्मत को खोदे गए गड्डों में पानी भर गया। इससे करंट फैलने की भी चर्चा रही। वहीं टिकटगंज में केबल बॉक्स में करंट से एक बछड़े की मौत हो गई।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में हर वर्ष अंडरग्राउंड लाइन जान की दुश्मन बन जाती है। बृहस्पतिवार को मीराजी चौकी इलाके में गणित प्रवक्ता की अंडरग्राउंड लाइन के केबल बॉक्स से निकल रहे तार से मौत के बाद काफी हल्ला मचा है। लगातार अंडरग्राउंड लाइनों में फाल्ट हो रहे हैं। आबादी के इलाकों में करंट फैल रहा है। रविवार को बारिश के बाद शहर में कई स्थानों पर अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट होने के कारण सप्लाई ठप कर दी गई। इस दौरान अंडरग्राउंड लाइन के केबल बॉक्स में करंट आने से टिकटगंज में एक बछड़े की भी मौत हो गई। इसके अलावा कई जगह शटडाउन हुआ। एसडीओ कोतवाली यश भारद्वाज का कहना है कि बारिश के कारण 33 और 11 केवीए में शटडाउन हुआ था। इस कारण कुछ समय के लिए कटौती की गई। टिकटगंज में गाय के बछड़े की करंट से मौत की जानकारी उनको नहीं है।
करंट की सूचना पर बंद की गई सप्लाई
बारिश के कारण सुभाष चौक, गद्दी चौक, इंदिरा चौक, शहवाजपुर, पटियाली सराय समेत कई मोहल्लों में भी अंडरग्राउंड लाइनों के केबल बॉक्स में फाल्ट की सूचना रही। कबूलपुरा और जालंधरी सराय में कुछ स्थानों पर करंट आने की सूचना दी गई। कई लोगों ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से भी शिकायत की। इस पर सप्लाई बंद कर दी गई। दोपहर तीन बजे के बाद इन मोहल्लों में सप्लाई बंद की गई तो रात आठ बजे तक चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एसई की टीम ने शुरू की अंडरग्राउंड लाइनों की जांच
बदायूं। एसई दीपक कुमार ने अंडरग्राउंड लाइनों में लगातार हो रहे फाल्टों की शिकायतों के बीच शहर में संबंधित एक्सईएन, एसडीओ और जेई को अंडरग्राउंड लाइनों की जांच का आदेश दिया था। एसई की टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
बारिश के कारण कुछ स्थानों पर लाइनों में तकनीकी खराबी आई थी। जहां भी कमियां हैं उनको दूर किया जा रहा है। किसी भी स्थान से अनहोनी जैसी कोई सूचना नहीं है। अगर ऐसा है तो उसे दिखवाया जाएगा। - प्रवेश कुमार, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें