घर से रस्सी लेकर गया था आरोपी
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी विजय सिंह ने अपना अपराध कबूल किया है। उसने बताया कि वह घर से एक रस्सी लेकर निकला था और रास्ते में खेल रहे विशाल को अपने साथ खेत पर ले गया। खेत पर पहुंचने के बाद उसने पहले विशाल के गले में रस्सी बांधी। फिर उसने पेड़ की एक डाल पर फंदा डालकर रस्सी को जोर से खींच दिया, जिससे विशाल की तुरंत मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद वह घटनास्थल से चुपचाप चला गया था। थोड़ी देर बाद जब ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी, तब वह भी वहां पहुंचा और अनजान बनने का नाटक किया। गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी विजय सिंह को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।