फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा स्नान करते समय बेटे को बचाने में पिता बहा, तलाश शुरू

विज्ञापन
कछला घाट पर मौजूद लापताविष्णु के परिजन। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
उझानी। गंगा में डुबकी लगाते समय नौ साल के बेटे को डूबता देख बचाने की कोशिश में परिजनों के साथ जुटे पिता बह गए। आसपास श्रद्धालुओं के शोर मचाने पर पहुंचे गोताखोरों और पुलिस कर्मियों ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन उसके पिता ओझल हो गए। प्राइवेट गोताखोरों के खोजबीन में नाकाम हो जाने पर पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाकर तलाश में जुटा दिया है।
विज्ञापन

कछला घाट पर हादसा मंगलवार पूर्वाह्न संतों के आश्रमों की तरफ हुआ। फिरोजाबाद जिले में दक्षिण थाना क्षेत्र में सुहागनगर निवासी विष्णु दीक्षित (28) पुत्र सत्यनारायण अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए कछला घाट पर पहुंचे। परिवार के लोगों में उनका नौ वर्षीय बेटा कार्तिक भी शामिल रहा।
पुलिस के मुताबिक- कार्तिक गंगा नहाते समय गहराई में चला गया। परिवार के ही व्यक्ति ने कार्तिक को डूबता देख शोर मचा दिया। शोरगुल के बीच पिता विष्णु दीक्षित गंगा की ओर दौड़ पड़े। परिवार के लोगों ने कार्तिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन विष्णु उनकी नजरों से ओझल हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन

पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों के जरिये विष्णु की तलाश भी शुरू करा दी। 15 गोताखोरों को चार नाव के जरिये जुटाया गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने एसएसपी के जरिये मैसेज भिजवाकर मुरादाबाद से एसडीआरएफ की टीम बुला ली। कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम लापता विष्णु की खोजबीन में जुटी हुई है। साथ ही प्राइवेट नाविकों को गंगा में गहराई वाले स्थानों के आसपास लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें