बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए पिता-पुत्र की मौत हो गई। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार रात दोनों ने दम तोड़ दिया।
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए पिता-पुत्र की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को दोनों के शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, 24 जुलाई को चिरौंजी लाल अपने पुत्र मनोज के साथ बाइक से चंदौसी स्थित अपनी पुत्री एवं बहन ममता देवी के यहां दावत में शामिल होने जा रहे थे। सुबह करीब 11:30 बजे थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव मुंडिया धोरेकी के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को पहले मुरादाबाद और बाद में दिल्ली रेफर किया गया, जहां बुधवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर फैजगंज बेहटा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।