फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगंज पुलिस ने कटरी में मारा छापा, असलहे समेत पांच दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। बरेली जिले की फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने रविवार शाम अचानक जिले की सीमा से सटे कटरी इलाके में छापामारी की। पुलिस ने धनौरा और सैदपुर इलाके से पांच लोगों को पकड़ा है। उनसे अवैध असलहे भी बरामद हुए हैं। पुलिस उन्हें अपने साथ फतेहगंज पूर्वी ले गई है।
विज्ञापन

ये छापामारी रविवार शाम करीब छह बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय बरेली जिले के फतेहगंज थाना पुलिस धनौरा और सैदपुर के कटरी इलाके में पहुंची। पुलिस ने कटरी इलाके में एक खेत पर बनी झोपड़ी को चारों ओर से घेर लिया। कुछ अंधेरा हो रहा था। इससे झोपड़ी के अंदर बैठे लोगों को पुलिस पहुंचने का आभास नहीं हुआ और न ही उन्हें पुलिस द्वारा दबिश देने का अनुमान था। अचानक पुलिस ने दबिश दी और झोपड़ी के अंदर बैठे पांच लोगों को दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो लाइसेंसी राइफल, दो देसी राइफल और एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस पांचों लोगों को फतेहगंज पूर्वी थाने ले गई है। प्रत्यक्षदर्शी ये भी बता रहे हैं कि उस झोपड़ी में सात लोग मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ पांच लोगों को ही पकड़ा था। दो लोगों को छोड़ दिया गया। इस संबंध में स्थानीय पुलिस जानकारी से इनकार कर रही है। इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि ये इलाका जिले की सीमा से लगा है, लेकिन पुलिस की छापामारी की उन्हें जानकारी नहीं है। जबकि फतेहगंज पूर्वी के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को पकड़कर लाए हैं। अभी उनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें