विधायक के आश्वासन पर अनशन खत्म
- कालसेन मंदिर परिसर की सफाई न होने पर था अनशन
कालसेन मंदिर परिसर की सफाई न होने और तालाब का पानी मंदिर परिसर में आने के विरोध में शनिवार से चल रहा आमरण अनशन सोमवार को खत्म कर दिया। अनशन पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप वार्ष्णेय के नेतृत्व में दिन-रात बैठे हुए थे।
सोमवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मंदिर में तालाब का पानी रोके जाने और नियमित साफ-सफाई का बंदोबस्त कराने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया। सदर विधायक ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर तथा केला खिलाकर अनशन तुड़वाया। विधायक ने नगर पालिका के ईओ शिवलाल राम तथा शोएब अहमद को अनशनकारियों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने को भी कहा। इस मौके पर कुलदीप वार्ष्णेय, रंजीत, अनिल सैनी, नितिन सिंह, अनुज सिंह, विकास गुप्ता, हेमराज जाटव, भगवान सिंह, धर्मेंद्र राणा, अरविंद सिंह, सुशील वार्ष्णेय, रमेश चंद्र गुप्ता, रजनीश, अरविंद कमल, हरि बाबू, श्रीराम शाक्य, रमेश शाक्य, नरेश गुप्ता, कल्लू पंडित, कल्लू सक्सेना, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।