शहर के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में बुधवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जूनियर्स ने सीनियर्स को विदाई दी। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीनियर्स ने अपने अनुभवों को बयां करते हुए लगनपूर्वक शिक्षा ग्रहण करने के साथ गुरुजनों का सम्मान करने की सलाह दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ विष्णुगोपाल के निर्देशन में सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। मिस्टर एसके का पुरस्कार पियूष कुमार सिंह को दिया गया। एसके आइडल शहनवाज खान को चुना गया। मिस्टर परफारमर माणिक्य वार्ष्णेय रहे। इसके अलावा एएनए, खंडेलवाल कॉलेज, प्रेमप्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट, फ्यूचर ग्रुप, सिद्धि विनायक ग्रुप, इंवर्टिस कॉलेज से आए अतिथिगण ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं कीं। जूनियर्स और सीनियर्स ने सामूहिक नृत्य कर आनंद भी लिया। प्रधानाचार्य डॉ. योगेश्वर सिंह, शैलेंद्र अग्रवाल, रविशरण सिंह, डॉ. देवेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, अनिल सिंह, विवेक जौहरी, राजेंद्र कुमार, रामकिशोर, विजय, ब्रजेंद्र आदि मौजूद रहे।