फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फैक्ट्री से निकल रहे केमिकल युक्त पानी के विरोध में धरने पर बैठे किसान

विज्ञापन
एसडीएम सदर न्यायिक को ज्ञापन देते भाकियू पदा​धिकारी। स्रोत ​भाकियू
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (असली गैरराजनीतिक) के बैनर तले बुधवार को आरिफपुर नवादा बिसौली रोड स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री के बाहर किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री से केमिकल युक्त गंदा पानी सड़क पर बह रहे हैं। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और आए दिन वाहन पलटने की घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

सूरजपाल सिंह का कहना है कि इस गंदे पानी से आसपास की जमीन बंजर हो रही है और खेतों में फसलें नष्ट हो रही हैं। पेड़-पौधे सूख रहे हैं और पूरे क्षेत्र में बदबू और प्रदूषण फैल रहा है। सत्यवीर यादव, राजपाल सिंह, सूर्य प्रताप यादव ,महेश पाल सिंह ने बताया कि कई बार जिलाधिकारी को शिकायतें देने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ, केवल हल्की मरम्मत कर दी जाती है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि फैक्ट्री मालिक ने पीडब्ल्यूडी की भूमि पर कब्जा कर रखा है। सड़क किनारे राख डालकर गंदगी फैलाए हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फैक्ट्री मालिक पर एफआईआर दर्ज कर नुकसान की भरपाई कराई जाए तथा प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए। किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर फैक्ट्री से गंदे पानी का निकास बंद नहीं हुआ और कब्जा नहीं हटाया गया तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा और अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। इस मौके पर प्रताप सिंह, महेश पाल सिंह, अशोक कुमार सिंह, सर्वेंद्र यादव, राजेश सिंह, कमल गुप्ता, प्रदीप राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें