फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसानों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने से फसलों के सूखने की समस्या उठाई

Wed, 10 Jun 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। तहसील रोड स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने क्षेत्रभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने से फसलों के सूखने की बड़ी समस्या उठाई। विधायक ने इसे गंभीर विषय बताते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से तुरंत समस्या का समाधान करने को कहा। उन्होंने अधिशासी अभियंता से भी फोन पर वार्ता की। किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने और अव्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक का कहना था कि किसानों और आमजनाें की समस्याओं का निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर मनोज शर्मा, पंकज सागर, प्रशांत, हरनेक, इलू मलिक, सोनू गुप्ता, मुकेश यादव, मुनेन्द्र यादव एवं मुकेश शर्मा मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें