फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो समाज सेवियों ने मरणोपरांत देहदान का लिया संकल्प

Wed, 10 Jun 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। देहदानी स्वर्गीय डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्रा की ओर से संस्थापित संस्था शौर्य संस्थान के निर्देशन में दो समाज सेवियों ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प कर देहदान की प्रक्रिया पूर्ण की। शौर्य संस्थान की वर्तमान अध्यक्ष व शेरनी संस्था की प्रमुख डॉ. लता मिश्रा ने देहदानियों को प्रमाणपत्र व आईडी कार्ड देकर सम्मानित किया। मधुबन कॉलोनी निवासी रामनिवास, जवाहर कॉलोनी निवासी रामनिवास शर्मा ने देहदान की प्रक्रिया पूर्ण की। डायट प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए देहदान की संपूर्ण प्रक्रिया से परिचित कराया। संस्थान के सचिव कैप्टन गौरव मिश्रा ने भी देहदानियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार शंखधर, उर्मिला शंखधर,रमा मिश्रा ,मनीषा मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें