फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने तहसील पहुंचकर किया प्रदर्शन

Fri, 22 May 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते बैरमई खुर्द के किसान। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई खुर्द के किसानों ने बृहस्पतिवार को बिजली कटौती के विरोध में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। किसानों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपते हुए नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान बृजभान सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण खेतों में खड़ी मक्का की फसल सूखने लगी है।किसान प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गांव में 24 घंटे में केवल दो से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय बिजली कर्मचारी ट्यूबवेल की लाइनें भी बंद कर देते हैं, इससे परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें