भूमि बचाओ यात्रा में मौजूद कांग्रस नेता व ग्रामीण। स्त्रोत कांगेस
बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे के डहरपुर इंटरचेंज पर प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में रविवार को पांच गांवों के किसानों ने कृषि भूमि बचाओ यात्रा निकाली। यात्रा छछऊ से शुरू होकर कैलिहाई, डोलापुर और डहरपुर कलां होते हुए बिहारीपुर गांव में संपन्न हुई। जमीन बचाने को लेकर सोमवार को किया इंटरचेंज पर धरना प्रर्दशन किया जाएगा।
इस यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। नुक्कड़ सभाओं में अजीत यादव ने कहा कि चार फसली उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण किसानों के भविष्य पर संकट खड़ा करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की इच्छा के विरुद्ध अधिग्रहण की प्रक्रिया चलाई जा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उद्योग स्थापित करने हैं तो सरकार बंजर और परती भूमि का उपयोग करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की जमीनों का जबरन अधिग्रहण नहीं होने देगी और मजबूती से साथ खड़ी रहेगी।
किसानों ने एक स्वर में भूमि देने से इन्कार करते हुए कहा कि वे अपनी जमीन बचाने के लिए हर संघर्ष करेंगे। भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने घोषणा की कि सोमवार को डहरपुर इंटरचेंज के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यात्रा में जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, सत्यम यादव, वेद प्रकाश, ओमवीर दद्दा, विजय बहादुर आदि मौजूद रहे। संवाद