बदायूं। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा से लिए ऋण का भुगतान न करने पर राजस्व विभाग की टीम ने बकायेदार की भूमि कुर्क कर ली। बैंक और तहसील प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से बड़े बकायेदारों में खलबली मच गई है।
शाखा प्रबंधक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि बकायेदार को कई बार नोटिस दिए, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई की गई। बैंक और राजस्व की संयुक्त टीम ने नाधा शाखा क्षेत्र के गांव रफतपुर मौरू जनूबी में चंद्रपाल की भूमि कुर्क की। नायब तहसीलदार आनंद भूषण सिंह, उप क्षेत्रीय प्रबंधक हिमांशु शर्मा व बैंक अधिकारी मौजूद रहे। खेत में लाल झंडी और कुर्की का बोर्ड लगा दिया है। संवाद