फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर भड़के किसान, दिया धरना

Sat, 04 Jun 2016 11:01 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 भीषण गर्मी के चलते लगातार की जा रही बिजली कटौती को लेकर शनिवार को बिजलीघर पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में खैरी के किसानों  ने प्रदर्शन कर धरना दिया। शीघ्र कटौती बंद न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

धरनास्थल पर जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा  कि पिछले कई दिनों से पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में बिजली कटौती  की सीमा बढ़ती जा रही है, जिससे क्षेत्र के किसानों का तमाम दिक्कतों का  सामना करना पड़ रहा है। किसान की खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई भी उचित ढंग  से नहीं कर पा रहा है। खैरी के प्रधान अबरार खां ने कहा कि बिजली व्यवस्था  के नाम पर प्रदेश सरकार की नीतियां फेल हो गई है। क्षेत्र में बिजली का  संकट काफी लंबे समय से बना हुआ है। सरकार एवं अधिकारी कोई ध्यान नहीं  दे रहे हैं। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि  शीघ्र कटौती को बंद नहीं किया गया, तो किसान उग्र आंदोलन के लिए बाध्य  होंगे। 
इस मौके पर ब्रजपाल सिंह, शकील अहमद, वसीम अहमद, परमेश्वरी, नन्नू  खां, रियासत, रामाशंकर, रईस अहमद, अहमद वली, शानू खां, मिक्की, तौहीद,  सलामत, सगीर, मुसीर, बब्बू खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें