फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर गन्ना किसानों  को किया जा रहा परेशान

Wed, 30 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
जिले में गन्ने की खरीद शुरू होने के साथ ही गन्ना माफिया ने भी अपना जाल बिछा दिया है, जिससे किसानों का गन्ना क्रय केंद्रों पर पहुंचने के बाद भी सही ढंग से तोला नहीं जा रहा है। किसानों को क्रय केंद्रों पर दो से तीन दिन तक खड़ा रखा जाता है, जिससे परेशान होकर किसान माफिया को गन्ना बेचने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन

मूसाझाग थना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया में गन्ने के तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें द्वारिकेश चीनी मिल के दो क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं, जबकि एक क्रय केंद्र बंद पड़ा है। इससे किसानों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्रय केंद्रों पर किसानों का गन्ना तोलने के लिए लंबी लाइन में लगाया जा रहा है, जबकि साठगांठ करने वाले माफिया पहले से ही अपने यहां पर गन्ने की तोल कराने का इंतजाम कर देते हैं। किसानों का कहना है कि गन्ना क्रय केंदों पर माफियागीरी कम करने के लिए वहां पर अधिकारियों को चुपचाप निरीक्षण करना चाहिए, जिससे वहां की हकीकत उजागर हो सके। 
किसानों के बोल... 
बेला के गन्ना किसान उमेश ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली तीन दिन तक द्वारिकेश चीनी मिल के तीसरे क्रय केंद्र पर खड़ी रखने के बाद बमुश्किल तौल हो सकी। 
गांव रायपुर के जोगराज ने कहा कि किसानों को दो-दो दिन खड़ा रखा जाता है, जिससे निराश होकर किसान बैरंग होने को मजबूर होता है। माफियाओं का गन्ना पहले तौला जाता है। 
विज्ञापन

बेला गांव के गिरीश ने बताया कि वह क्रय केंद्र पर गन्ना ले गए थे, लेकिन उन्हें शाम तक खड़ा रखा गया और दूसरे दिन मना कर दिया गया। क्रय केंद्रों पर माफिया हावी हैं। 
गुलड़िया में स्थित गन्ने के तीनों क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। बुधवार क्रय केंद्रों का निरीक्षण भी किया। वहां पर किसानों को बता दिया कि यदि उन्हें गन्ना तोल कराने में कोई परेशानी हो रही है तो वे उनके मोबाइल पर सूचना दे सकते हैं। यदि गन्ना माफिया खरीद कर रहे हैं तो उनकी सूची बनाकर दे दें। तत्काल कार्रवाई की जाएगी। 
-डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी 
हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खरीदा गया गन्ना 
गुलड़िया। द्वारिकेश चीनी मिल के तीन क्रय केंद्र पहले से हो जाने पर राणा शुगर मिल शाहबाद (रामपुर) का गन्ना क्रय केंद्र अधिकारियों की मिलीभगत से सुचारू कराया गया था। दो दिन तौल हो जाने के बाद दलालों को भगाने के लिए किसानों ने लखनऊ में गन्ना आयुक्त से शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही लखनऊ स्थित हाईकोर्ट में किसानों की रिट डाली थी, जिस पर हाईकोर्ट ने मंगलवार शाम तीन बजे स्टे ऑर्डर कर दिया गया था। बावजूद इसके जिला गन्ना अधिकारी और गन्ना सहकारी समिति सचिव की मौजूदगी में गन्ना खरीद कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें