नाधा में सोनू यादव की अध्यक्षता में किसानों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों की बरसात और ओलावृष्टि के दौरान गेहूं की फसल में हुए नुकसान पर चर्चा की गई। साथ यह निर्णय लिया गया कि पात्र किसानों को उनके नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। सोनू यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुनें वे मौसम बरसात से जो नुकसान हुआ है। उसका किसानों को मुआवजा दिलवाने के लिए सूची तैयार करें यदि हल्का लेखपाल किसानों के साथ हकतल्फी कर रहा है तो उनकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। यदि इसके बाद भी किसानों का उनका मुआवजा नहीं मिलता है तो आंदोलन किया जाएगा। अनिल प्रधान, विनेश यादव, मानक चंद, कामेश, विवेक, श्रीकृष्ण, अर्जुन शर्मा, मनोज कुमार, योगेश यादव, अरविंद यादव, राकेश आदि मौजूद रहे।