विकलांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 23 से 25 अप्रैल तक इस्लामियां इंटर कालेज में प्रात: 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक विकलांगता उपकरण के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिला विकलांगजन विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया है कि जिलाधिकारी शंभूनाथ के निर्देशानुसार एलिंको, जिला प्रशासन, नव जागृति विकास समिति, जसवंत नगर इटावा द्वारा कैंप आयोजित कर विकलांगता उपकरण के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। विकलांग व्यक्तियों को रजिस्ट्रेशन कैंप में एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, सीएमओ द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र की छायाप्रति, निवास स्थान के प्रमाण के लिए राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र आदि में से किसी एक की छायाप्रति साथ लाना आवश्यक होगा। आय प्रमाण पत्र विगत तीन माह की अवधि के अंदर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, सांसद, विधायक, ग्राम प्रधान में से किसी एक के द्वारा दिया गया हो, मान्य होगा।