फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, आत्महत्या करने की चर्चा

विज्ञापन
खेड़ादास गांव में गमगीन बैठे परिजन। संवाद
विज्ञापन
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ादास में 55 वर्षीय किसान वीरपाल की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शाम को अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में वीरपाल के आत्महत्या कर लेने की चर्चा है।
विज्ञापन

परिजन वीरपाल को सुबह डॉक्टर के पास ले गए थे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव घर ले गए। गांव में चर्चा है कि वीरपाल शनिवार सुबह फंदे से लटक गए थे। परिजनों ने उन्हें तुरंत फंदे से उतार लिया था, लेकिन डॉक्टर के पास ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं है। अगर कोई सूचना मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें