जानकारी देते हुए हाकिम के परिजन व रिश्तेदार। संवाद
- फोटो : नारखी पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधी। स्रोतः पुलिस
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव अलऊआ निवासी हाकिम सिंह (40) का शव बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हर्रायपुर मोड़ के पास बुधवार की सुबह पड़ा मिला है। परिजनाें ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भतीजे विकास ने बताया कि सोमवार को चाचा गांव दियोरी में एक दसवां कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम को घर लौट रहे थे तो बिसौली में बगरैन निवासी एक व्यक्ति मिल गया, वह उसकी बाइक पर बैठकर बगरैन तक आए। इसके बाद किसी अन्य साधन से गांव अलऊआ पहुंचे। देर शाम उनके पीछे ही बाइक चालक भी पहुंच गया।
बोला कि हाकिम ने बाइक पर बैठकर उसकी जेब से पर्स चुरा लिया है। चाचा उस समय घर पर नहीं थे। मंगलवार की सुुबह चाचा उसके घर बगरैन गए, तब से लापता थे। आरोप है कि उसी बाइक सवार ने उनकी पीटकर हत्या कर दी और शव को हर्रायपुर की मोड़ के पास फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।