फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत पर गए किसान का चारपाई पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव धर्मपुर में मक्का के खेत की रखवाली कर रहे 45 वर्षीय किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह किसान खेत पर चारपाई पर मृत मिले। धर्मपुर निवासी कुंवरपाल 45 वर्ष पुत्र जवाहरलाल खेती करते थे। बेटे रवि ने बताया कि रोज की तरह रविवार शाम करीब 6:30 बजे मक्का के खेत पर रखवाली करने गए थे। मंगलवार सुबह जब वह घर नहीं लौटे तो वह खेत पर देखने गया। उसके पिता चारपाई पर मृत पड़े थे। रवि ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है। कुंवरपाल अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। इधर, बिसौली सीओ अंशुमन श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें