फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत से घर लौट रहे किसान को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
मूलचंद्र का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर थानाक्षेत्र के गांव बहीपुर के पास रविवार रात नौ बजे कार की टक्कर से घायल किसान की सोमवार सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। वह धान की फसल की सिंचाई करके अपने घर लौटे रहे थे। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव पिवारी निवासी किसान मूलचंद्र (45) पांच भाइयों में मझले थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों ने बताया कि उनका खेत पड़ोस के गांव बहीपुर में है। रविवार दोपहर वह खेत में धान फसल की सिंचाई करने गए थे। रात नौ बजे करीब वह खेत से पैदल घर लौट रहे थे। तभी बहीपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक कार लेकर भाग गया। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजन उन्हें रुदायन सीएचसी लेकर आए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह किसान ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें