फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत से लौट रहे किसान की सांड़ के हमले से मौत

Tue, 24 Dec 2024 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग के गांव गिधौल में खेत से लौट रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को परिजन उपचार के लिए बरेली ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। इसके अलावा शहर से सटे सिलहरी गांव में दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे, इसी दौरान पास से निकलते समय एक बाइक सवार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके अलावा अलापुर में भी एक महिला को घायल कर दिया।
विज्ञापन

मूसाझाग के गांव गिधौल निवासी रामदीन (55) रविवार की देर शाम फसलों की रखवाली कर गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के करीब पहुंचे तभी सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन घायल को बरेली के निजी अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद सोमवार की सुबह पुलिस और हल्का लेखपाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से मना कर दिया।


हाईवे पर लड़ रहे थे दो सांड़, बाइक सवार पर किया हमला, गंभीर
पहला हमला सिलहरी के पास तो दूसरा अलापुर में महिला को किया घायल
सिलहरी/अलापुर। अलग-अलग जगह हुए सांड़ के हमलों में एक बाइक सवार व महिला घायल हो गई। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बिलहरी की रहने वाली महिला सफीकन (50 वर्ष) सोमवार को घरेलू सामान लेकर पैदल घर लौट रही थीं। अचानक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने दौड़ कर महिला को बचाया। फिर भी महिला लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन


दूसरी घटना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव सिलहरी के पास की है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रोटा निवासी प्रवेश मिश्रा अपने बेटे सौरभ के साथ किसी काम से बदायूं बाइक से आ रहे थे। दिन में करीब 11 बजे जैसे ही उनकी बाइक सिलहरी गांव के पास पहुंची तो देखा कि दो सांड़ हाईवे पर लड़ रहे हैं। यह देख सौरभ ने बाइक सड़क किनारे रोक ली। इसी दौरान एक सांड़ बाइक की तरफ दौड़ पड़ा। सांड़ को अपनी तरफ आते देख सौरभ तो बाइक छोड़कर भाग निकले, लेकिन बाइक पर बैठे उसके पिता प्रवेश भाग नहीं सके। सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। जब तक राहगीरों ने उनको बचाया तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाया गया। सिर में चोट होने के कारण यहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन



सांड़ के हमले अब तक चलीं गई इन लोगों की जान

- 02 अगस्त को मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम सिलहरी के नजदीक सांड़ से बाइक टकरा गई। इसमें ज्ञान देवी (25) और ओमवती (50) की मौत हो गई।
- 07 सितंबर को उघैती थाना क्षेत्र के गांव टेहरा निवासी किसान रघुवीर की सांड़ के हमले में जान गई।
- 10 अक्तूबर को थाना उसावां क्षेत्र के नवीगंज गांव के रहने वाले राजकुमार सिंह (70 वर्ष) की सांड़ के हमले में मौत हुई।

- 01 नवंबर को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव अन्नी निवासी रघुवीर शर्मा (55 वर्ष) की सांड़ के हमले में जान चली गई।
- 15 नवंबर को कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव पालका नगला निवासी जयराम (55 वर्ष) पुत्र कुंदन सिंह को सांड़ ने मार डाला।

- 16 नवंबर को कादरचौक क्षेत्र के गांव पालका नगला के रहने वाले जयराम (55 वर्ष) की सांड़ ने जान ले ली थी।
- 01 दिसंबर को दातागंज क्षेत्र के रोहारी गांव निवासी रामनिवास को सांड़ ने मार डाला।

- 09 दिसंबर को बिल्सी कस्बे के मोहल्ला संख्या एक खैरी रोड निवासी पीतांबर पाल को सांड़ ने मार डाला।
-16 दिसंबर को गांव सैजनी के रहने वाले नेम सिंह की बाइक सांड़ से टकरा गई, जिसमें इनकी जान चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें