फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुंवरगांव में जमीन की रंजिश में किसान की गर्दन काटकर हत्या

विज्ञापन
मुकदम का फाइल फोटो।
विज्ञापन
खेत पर ट्यूबवेल के सामने पड़ा मिला शव, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बिहारी की गौटिया में सोमवार रात किसान मुकद्दम उर्फ बांकेलाल (50) की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। सुबह उनका शव खेत पर ट्यूबवेल के सामने पड़ा मिला। परिवार वालों ने जमीन की रंजिश बताते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बांकेलाल खेतीबाड़ी करते थे। वह दो भाइयों में बड़े थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। परिवार वालों का कहना है कि बांकेलाल सोमवार रात बाइक से गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। इसके बाद वह रातभर घर नहीं आए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह उनके छोटे भाई राजपाल के बेटे अर्जुन और भूपेंद्र साइकिल से स्कूल जा रहे थे। तभी उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे बांकेलाल की बाइक खड़ी देखी। इससे वह साइकिल खड़ी करके ट्यूबवेल की ओर बढ़ गए। वहां जाकर उन्होंने बांकेलाल का शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए।
उन्होंने तुरंत परिवार वालों को सूचना दी, जिससे वे मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में गांव के तमाम लोग और इंस्पेक्टर इंद्र कुमार भी पहुंच गए। किसान की किसी धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या की गई थी। किसान का सिर, धड़ के नजदीक में ही पड़ा था।
सूचना पर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। छानबीन के दौरान किसान की जैकेट और हेलमेट घटनास्थल से कुछ दूर पड़े मिले। किसान के दो मोबाइल गायब थे।
बाद में छोटे भाई राजपाल ने जमीन की रंजिश में गांव के चार सगे भाइयों नेत्रपाल, गंगाधर, दीपचंद्र और भूपेंद्र के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। किसान के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन

-
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बिहारी की गौटिया में किसान बांकेलाल की धारदार हथियार से काटकर हत्या हुई है। इसमें छोटे भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। छानबीन के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
- आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी

मुकदम का फाइल फोटो।

मुकदम का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें