बदायूं के गांव अस्धरमई में धनपानल की मौत रोते परिजन। स्रोत ग्रामीण
उसावां। ग्राम असधरमई में खेत पर परिजनों के साथ धान का पुआल झाड़ रहे बुजुर्ग किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे ग्राम असधरमई निवासी धनपाल कश्यप (70) पुत्र अनोखेलाल कश्यप अपने परिजनों के साथ खेत में कटी धान की फसल का पुआल झाड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह खेत में ही लेट गए। परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
सूचना पर प्रशासक ने थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा सुनील दिव्यांग व अविवाहित है, छोटे बेटे बाबू की शादी हो चुकी है। पत्नी कलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अशेषनाथ सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस से पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। संवाद